गुरुवार, 15 सितंबर 2016

बिहार की एक विडम्बना आज के सन्दर्भ में


ये बिहार के लिए एक विडम्बना नहीं तो और क्या है? कभी बिहार का सिवान जिला, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम से  जाना जाता था, इनके नाम से प्रसिद्ध था। परन्तु आज देश बिहार और बिहार के इस सिवान जिले को किस नाम से जोड़ के देख रहा है।

बिहार के नाम को धूमिल करने का काम किसने किया? कुछ वर्षों पहले तक बिहार की जनता अपने आप को बिहार का निवासी कहने से बचता था, बिहारी एक गाली बन गई थी, फिर स्थिति बदलने का आभास हुआ लोगों का नजरिया भी बदलने लगा बिहार के प्रति, बिहारी शब्द की परिभाषा भी नई तरीके से गढ़ी जाने लगी थी। लेकिन अब फिर वही डर कष्ट देने लगी है, कहीं वो शब्द और परिभाषा वापस ना लौट आये।

तो क्या बिहार को फिर से इन गुंडों सहाबुद्दीन, अनंत सिंह या भ्रष्टाचार के सजीव उदाहरण लालू यादव या एक निरक्षर मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नामों से जाना जायेगा, ये बिहार के लिए एक विडम्बना नहीं तो और क्या है?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें